उत्तर बस्तर कांकेर : जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन - CG Sandesh

उत्तर बस्तर कांकेर : जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन

जिला स्तर पर स्वीप कार्ययोजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्दन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया गया है।

जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी के अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कांकेर होंगे तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इस कमेटी के समन्वयक होंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य), जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला साक्षरता केन्द्र के कार्यालय प्रमुख, जिला जनसंपर्क अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र जिला कार्यालय के संचालक, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक, भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नगरपालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, बुलबुल शिक्षण प्रशिक्षण संस्था कांकेर के श्रीमती सुशीला जैन, सहभागी समाज सेवी कांकेर के श्री इमरान खान, श्री सुरेशचंद श्रीवास्तव डीएमएलटी (इएलसी) कांकेर तथा डिस्ट्रिक्ट आइकॉन कांकेर श्री अजय कुमार मण्डावी को स्वीप कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है।  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें