राह चलती महिला को हाथियों ने पटक पटक कर मार डाला.... - CG Sandesh

राह चलती महिला को हाथियों ने पटक पटक कर मार डाला....

घटना केरसई के बरटोली बस्ती की है ।बताया जा रहा कि सोमबार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे 45 वर्षीय महिला बिजमती बाई पति रामकुमार सड़क से गुजर रही थी तभी अचानक हाथी आ गए और महिला को खदेड़ना चालू कर दिए।महिला जान बचाने की कोशिश में कुछदेर तक भागती रही लेकिन अंततः हाथी ने उसे अपने सूंड में लपेट लिया और पटकना शुरू कर दिया

और तबतक पटकता रहा जबतक महिला की मौत नही हो गयी।बताया जा रहा है कि राय मुंडा बस्ती की रहने वाली 55 वर्षीय महिला के ऊपर भी हाथियों ने हमला किया लेकिन वह किसी तरह बच गयी परंतु उसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है।वन विभाग के सूत्रों से मिल रही खबर के मूताबिक अभी भी बरटोली रास्ते पर 3 हाथी जमे हुए है जिन्हें ग्रामीण भगाने की कोशिश में लगे है। वन विभाग तपकरा की टीम मौके पर मौजूद है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें