विधायक चंदन कश्यप ने किया एरोमेटिक कोण्डानार अंतर्गत पौधरोपण - CG Sandesh

विधायक चंदन कश्यप ने किया एरोमेटिक कोण्डानार अंतर्गत पौधरोपण

नारायणपुर: आज नारायणपुर विधायक एवं छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने कोण्डागांव वि.ख. के ग्राम मयूरडोंगर पहुंच के एरोमेटिक कोण्डानार अंतर्गत सुगंधित एवं औषधीय पौधों के पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुगंधित और औषधीय पौधों मे पोलाई एवं लेमन ग्रास पौधों का रोपण किया। कलेक्टर कोण्डागांव एवं सह उप संचालक कृषि विभाग ने इस प्रोजेक्ट के बारे मे ग्रामीणों को जानकारी दी।


विधायक चंदन कश्यप ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसान हितैषी, सरकार है क्षेत्र की विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता, हमे केवल पौधरोपण ही नहीं करना है बल्कि इसका संरक्षण कर प्रकृति को हरा भरा करने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार सदैव प्रयासरत है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें