Paytm के IPO लाने से पहले कंपनी के  दो सीनियर अधिकारियों ने ... - CG Sandesh

Paytm के IPO लाने से पहले कंपनी के दो सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफा....जानिए क्या है पूरा मामला

पेमेंट कंपनी पेटीएम जुलाई के अंत में इश्यू के लिए आवेदन करने वाली है लेकिन उससे पहले ही कंपनी के दो सीनियर अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। मिंट के मुताबिक इस मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने इसकी जानकारी दी।

पेटीएम के प्रेसिडेंट अमित नय्यर ने पिछले महीने अपने पद से इस्तीफा दिया था। वह पेटीएम के फाइनेंशियल सर्विसेज डिविजन को हेड कर रहे थे। नय्यर ने अगस्त 2019 में कंपनी ज्वाइन की थी।

नय्यर कंपनी के लेंडिंग, इश्योरेंस, डिस्ट्रीब्यूशन, वेल्थ मैनेजमेंट और स्टॉक ब्रोकिंग का बिजनेस देख रहे थे। पेटीएम ज्वाइन करने से पहले नय्यर एडवाइजरी फर्म Arpwood Capital में मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। पेटीएम के बोर्ड ने नय्यर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

पिछले महीने कंपनी के चीफ HR ऑफिसर रोहित ठाकुर ने भी इस्तीफा दे दिया था। वह पेटीएम में सिर्फ 18 महीने तक रहे। पेटीएम से इस्तीफा देने वाले सिर्फ ठाकुर और नय्यर ही नहीं हैं। इस साल पहले ही कई अधिकारी अपना पद छोड़ चुके हैं।

इस साल फरवरी में जसकरण सिंह कंपानी ने पेटीएम के हेड ऑफ मार्केटिंग पद से इस्तीफा दिया था। वह कंपनी में 6 साल तक रहे। पेटीएम छोड़कर कंपानी Xiaomi India के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के तौर पर जुड़ गए।फिलहाल पेटीएम के वाइस प्रेसिडेंट अभिनव कुमार कंपनी के मार्केटिंग का कामकाज देख रहे हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें