खल्लारी  : प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग से दुष्कर्म, मामला दर... - CG Sandesh

खल्लारी : प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग से दुष्कर्म, मामला दर्ज

खल्लारी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार आरोपी ने लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर घर से भगा ले गया. फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

नाबालिग लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस  ने आरोपी युवक के ख़िलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है, आरोपी का नाम नंदलाल सबर पिता स्व. गुरूवचन सबर उम्र 23 साल रैताल, थाना - खल्लारी का रहने वाला है. आरोप है कि युवक ने एक नाबालिग लड़की को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर उसे 1 अप्रैल को घर से भगा ले गया. फिर शादी करने का लालच देकर लगातार आरोपी नाबालिग का शारारिक शोषण करता रहा. फिलहाल आरोपी के खिलाफ 376, (2) (ढ),   भादवि के तहत मामला दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें