महासमुंद की तरह इस जिले मे भी हुई दो आत्महत्याये...एक परिवार... - CG Sandesh

महासमुंद की तरह इस जिले मे भी हुई दो आत्महत्याये...एक परिवारिक विवाद की वजह से तो दूसरे के कारण अब तक स्पष्ट नही

महासमुंद जिले मे आज दो लोगो की आत्महत्या की खबर चर्चा मे चल ही रही थी की प्रदेश के एक और जिले मे दो आत्महत्याओ का मामला सामने आया. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक हेड मास्टर और एक कैदी ने खुदकुशी कर ली। दोनों के शव उनके घरों में शुक्रवार को फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते हेड मास्टर ने जान दी है। जबकि कैदी के खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है।

वह अपने घर आया था और दो दिन बाद उसकी पैरोल खत्म होने वाली थी। दोनों मामले पेंड्रा थाना क्षेत्र के हैं। जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती में राजमहल के सामने रहने वाले हेडमास्टर शराद सरोड (45) कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने के आदी थे। इसको लेकर परिवार में अक्सर विवाद भी होता था। गुरुवार रात घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गए। परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है। वहीं चैबेपारा इलाके में कैदी अशोक गौतम (55) ने भी अपनी जान दे दी। अशोक साल 2013 में हुई एक हत्या मामले में बिलासपुर जेल में सजा काट रहा था। कोरोना काल में जब कैदियों को छोड़ा गया तो उसे भी पैरोल मिली थी। कुछ दिन पहले घर में फिसल कर गिरने के कारण उसका पैर भी फ्रैक्चर हो गया था। दो दिन बाद उसकी पैरोल अवधि खत्म होने वाली थी। इससे पहले ही उसने खुदकुशी कर ली। आशंका है जेल जाने के डर से उसने खुदकुशी की होगी।

महासमुंद : जिले में दो घटनाओं में दो ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, एक की सांप काटने से मौत.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें