महासमुंद : कलेक्टर ने कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में की ऑनलाई... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में की ऑनलाईन समीक्षा

कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में ऑनलाईन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 के टीकाकरण महाभियान चलाया जा रहा है। आम नागरिकों को टीके के महत्व के बारे में अधिक-से-अधिक जानकारी देकर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। 

जिले में वैक्सीनेशन की संख्या पर्याप्त मात्रा में है। प्रत्येक विकासखण्ड में 40-40 सेशन साईट बनाकर कम-से-कम दो-दो हजार नागरिकों का टीकाकरण कराएं। जिससे हम सभी पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण निर्धारित समय में पूर्ण कर कोरोना महामारी के संकट से निपट सकें। 

टीकाकरण कार्य के लिए सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहयोग कर रहें है। वैक्सीनेशन करने के लिए अधिक से अधिक टीकाकरण सत्र स्थल बनाए और उसका स्थानीय स्तर पर भी व्यापक प्रचार-प्रसार करें। नागरिकों को टीकाकरण कराने के लिए मितानिनों की अहम भूमिका रही है। उनके द्वारा डोर टू डोर जाकर लोगों को प्रेरित कर रहे है। वरिष्ठ अधिकारी भी गांव में जाकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों, ग्राम प्रमुखों, सामाजिक पदाधिकारियों, युवा संगठनों एवं अन्य नागरिकों से मुलाकात कर गांव में टीकाकरण कराने के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें