बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘  बताएगी प्रदेश में कितनी प्रजा... - CG Sandesh

बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘ बताएगी प्रदेश में कितनी प्रजाति की तितलियां है ..मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता ने तितलियों का किया अध्ययन

क्या आप को पता है? हमारे प्रदेश में कितनी प्रजाति की तितलियां है? और वे कहाँ-कहाँ पाई जाती है? नही न, तो अब आप सभी को यह सचित्र जानकारी  ‘बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘ पुस्तक में मिलेगी। जिसका विमोचन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया।

आज मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ‘बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘ पुस्तक का भी विमोचन हुआ। जिसे मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता ने लिखा है। वे विगत 10 वर्षों से तितलियों का अध्ययन कर रही हैं। 225 पृष्ठों की ‘बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘ पुस्तक में छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली तितलियों की 170 प्रजातियों का वर्णन है।

संजीता जी ने राज्य में पाई जाने वाली तितलियों की प्रजातियों पर यह पहली किताब है। जिसमें तितलियों की संरचना, जीवन चक्र, भोजन, व्यवहार और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। पुस्तक का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बधाई दी। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी और विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के. मुरूगन मौजूद थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें