कांकेर : श्रीपुर में तेंदुपता फड़ में आग लगने से 8 लाख 25 हजा... - CG Sandesh

कांकेर : श्रीपुर में तेंदुपता फड़ में आग लगने से 8 लाख 25 हजार का तेन्दुपत्ता जलकर नष्ट

परतापुर थाना अंतर्गत ग्राम श्रीपुर में पंचायत भवन के पास तेंदुपता फड़ 28 मई को रात करीब 8:40 बजे आग लग गई जिसमे 98 बोरी तेंदुपत्ता जलकर खाक हो गया. आग लगने की शिकायत पुलिस से की गई है. जिसमे पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुध धारा 427, 435 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

प्राप्त जानकारी के नुसार दिलीप बाग पिता तारक बाग उम्र 47 वर्ष तेंन्दूपत्ता  कंपनी में  चेकर का काम करता है जिसे 28 मई 2021 रात करीब 08:40 बजे ग्रामीण गोकुल व्यपारी घर आकर बताया कि, तेन्दूपत्ता फड में आग लग गया है.  तब दिलीप उसके साथ मोटर सायकल में फड जाकर देखा तो वहा पर गांव वाले 10-15 आदमी पहले से मौजूद थे, जिनको तेंन्दूपत्ता बोरे में लगे आग को बुझाने के लिये मदद करो बोलने से गांव वाले मदद किये.


बताया गया कि तेंन्दूपत्ता का बोरा को दो छल्ला लगाया गया था जिसमें एक छल्ली में 117 बोरी एवं दूसरे छल्ली में 69 बोरे तेंन्दूपत्ता बोरी की अलग-अलग जगह पर तिरपाल से ढक कर रखा गया था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाकर जला दिया है. जिस छल्ली में 117 बोरी रखा गया था गांव वाले की मदद से 19 बोरी को जलने से बचा लिया गया एवं 98 बोरी जलकर राख हो गया एवं तीन नग तिरपाल था वह भी जल गया. 900 गडडी तेंन्दूपत्ता भरा जिसका अनुमानित कीमत 8,25,000/- रूपये (आठ लाख,पच्चीस हजार रूपये) है.  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें