गाड़ी के पलटने से चालाक की दबकर हुई मौत - CG Sandesh

गाड़ी के पलटने से चालाक की दबकर हुई मौत

चारामा थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास ग्राम पुरी में वाहन चालक की लापरवाही से एक गाड़ी पलट गई. जिसमे दबने से वाहन चालक की मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार 22 मई 2021 को वाहन क्रमांक CG04 MM1767 में भानुप्रतापुर से अमेजान डिलिवरी का समान को लोड़ करावा कर चालक नरेन्द्र कुमार बंजारे पिता शिव कुमार बंजारे भानुप्रतापुर से रायपुर आ रहा था, कुछ घंटे बाद जब वाहन स्वामी मोहर सिंग फोन से नरेन्द्र को संम्पर्क किया लेकिन संम्पर्क नही हुआ. तब मोहर सिंह ने गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम से पता करने पर गाड़ी का लोकेशन ग्राम पुरी थाना चारामा जिला कांकेर क्षेत्र बताया.


इसी बीच मोहर सिंह के मोबाईल नम्बर पर फ़ोन आया जिसमे उसे बताया गया कि आपके वाहन क्रमांक CG04 MM 1767 का पेट्रोल पंप के पास ग्राम पुरी थाना चारामा जिला कांकेर में एक्सीडेन्ट होकर पलटी हो गया है और वाहन का चालक चोट ग्रस्त है.
तब मोहर सिंह तत्काल रायपुर से रवाना होकर थाना चारामा आकर पता किया जहाँ वाहन चालक नरेन्द्र बंजारे को स्थानीय शासन प्रशासन द्वारा दबे वाहन से निकाल कर CHC चारामा भर्ती करना बताये जो डाक्टर द्वारा चेक करने पर वाहन चालक नरेन्द्र का मृत्यु होना बतायें.बताया गया कि वाहन चालक नरेन्द्र बंजारे द्वारा वाहन क्रमांक CG04 MM 1767 को स्वंय तेज एंव लापरवाही पूर्वक वाहन चला कर वाहन को एक्सीडेन्ट कर पलटी करने से वाहन में दबने से आई चोटो के कारण ही नरेन्द्र बंजारे का मृत्यु हुई है. जिसपर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें