पति को गाली देने से रोकने पर जेठ ने महिला को भी दी गाली - CG Sandesh

पति को गाली देने से रोकने पर जेठ ने महिला को भी दी गाली

अंतागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पुजारीपारा में एक महिला द्वारा उसके पति को गाली देने से रोकने पर उसके जेठ ने उसके साथी भी गाली गलौच की जिसपर मामला दर्ज किया गया है .प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलबती कुमेटी निवासी ग्राम पुजारीपारा तहकाल 22.05.2021 के दोपहर लगभग 03.00 बजे अपने बच्चों को लेकर अपने घर आ रही थी तभी उसका जेठ नरसिंह कुमेटी और भतीजा बिरेन्द्र कुमेटी फुल्बती के घर के सामने रोड पर उसके पति नारद कुमेटी के साथ गाली गलौच, लडाई झगडा कर रहे थे, जिसे फुलबती के द्वारा मना करने पर उसके जेठ नरसिंह कुमेटी और भतीजा बिरेन्द्र कुमेटी द्वारा हमारे साथ गाली गलौच की है कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं नरसिंह कुमेटी ने फुलबती को धक्का दिया जिससे मैं गिरी और चोंट आयी. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नरसिंह कुमेटी और बिरेन्द्र कुमेटी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें