बागबाहरा : अवैध शराब बिक्री करते एक व्यक्ति पकड़ाया - CG Sandesh

बागबाहरा : अवैध शराब बिक्री करते एक व्यक्ति पकड़ाया

कोमाखान पुलिस को 22 मई 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ओम ढ़ाबा के पास ग्राम कसहीबाहरा में एक ब्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है. सूचना तस्दीकी पर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर अवैध शराब बिक्री रहे एक ब्यक्ति को पकड़ा गया जहाँ मौके से शराब खरीदने वाले भाग गये.पुलिस द्वारा पकडे गये ब्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम श्याम यादव पिता भुनेश्वर यादव उम्र 32 साल साकिन वार्ड नंबर 11 बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया, जिसके पास से पुलिस ने झोला अंदर सफेद झिल्ली में बंधा हुआ 06 नग प्रत्येक नग में 500-500 ML भरी हुई हाथ भट्टी देशी महुआ शराब जुमला शराब 3000 ML कीमती 900 / रूपये एवं बिक्री रकम 270 / रूपये जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें