सरायपाली : 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को 22 मई 2021 को मुखबिर सूचना पर सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल में अवैध रूप से बैग में रखकर हाथ भट्ठी का महुआ शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है जो ग्राम बिछियां की ओर जा रहा है.सूचना की तस्दीकी एवं शराब रेड कार्यवाही हेतु पुलिस ने बिछियां छिर्रालेवा चौक के पास पहुंचकर घेराबंदी किया जहां कुछ देर बाद ग्राम छिर्रालेवा से ग्राम बिछियां की ओर एक व्यक्ति मोटर सायकल में बैग रखकर आ रहा था जिसे रोककर पुछताछ किया जो अपना नाम मकरध्वज निषाद पिता मदनलाल निषाद जाति केंवट उम्र 31 साल साकिन लिमऊगुड़ा थाना सरायपाली बताया तथा अपने पास एक लाल कत्था रंग के बैग के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में तथा पीछे बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में कुल करीबन 40 लीटर महुआ शराब रखे होना कबूल किया. जिसपर पुलिस ने आरोपी से कुल 40 लीटर अवैध शराब और एक बिना नंबर का बजाज प्लेटिना मो0सा0 कीमति करीबन 20,000 रूपये को जप्त कर गिरफ्तार किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें