पिथौरा : तीन अलग-अलग मामलों में 15 लीटर शराब के साथ तीन पकड़ा... - CG Sandesh

पिथौरा : तीन अलग-अलग मामलों में 15 लीटर शराब के साथ तीन पकड़ाए

पिथौरा पुलिस ने 22 मई 2021 को मुखबीर सूचना मिली पर करीब 15 लीटर शराब के साथ तीन लोगों को पकड़ा है.पुलिस ने बताया कि ग्राम सेवैयाकला में आरोपी अपने घर के सामने बाडी के पैरावट में छुपा कर रखे एक 5 लीटर वाली पीला रंग के जरिकेन में करीब 5 लीटर एवं एक 02 लीटर वाली हरा रंग के प्लास्टिक बाटल में करीब 2 लीटर कुल 7 लीटर महुआ शराब किमती करीबन 1400/रूपये को पेश किया जिसे जप्त कर आरोपी दूजराम निषाद पिता रामलाल निषाद उम्र 35 वर्ष निवासी सैवैयाकला के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया.


इसी तरह बागडपारा पिथौरा में एक सफेद रंग की कपडा थैला में रखे 18 पौवा देशी मशाला शराब जुमला 3 लीटर 240 एम एल किमती 1800/रूपये को आरोपी कुलदीप सिंह पिता गुरूचरण सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नं 15 बागडपारा पिथौरा से जप्त कर धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.तथा शिव दीवान पिता आशाराम दीवान उम्र 41 साल, निवासी सोनासिल्ली को सरगतोरा से सोनासिल्ली आने वाले रास्ते में एक सफेद 05 लीटर जरीकेन में भरा 05 लीटर कच्ची महूआ शराब मिलने पर उसे जप्त कर धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया. वापस स्टेशन आकर असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें