बसना : झाडी में मिली थी नवजात शिशु, अज्ञात के विरुद्ध मामला ... - CG Sandesh

बसना : झाडी में मिली थी नवजात शिशु, अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज

.बसना थाना अंतर्गत ग्राम पौंसरा में रोड किनारे झाडी में एक नवजात शिशु को अज्ञात व्यक्ति /महिला द्वारा छोड़ दिया गया था. जिसपर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 317-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.मिली जानकारी के अनुसार 21 मई 2021 को सुबह लगभग 09.30 बजे हाईवे पेट्रोलिंग नं0 03 बसना में बसंत कुमार जोल्हे ड्युटी स्थल पर बिटांगीपाली में आर0 क्रं0 01 कृष्णा यादव के साथ तैनात था तभी एक अजनबी राहगीर ने बताया कि तिवारी ढाबा के सामने पौसरा रोड किनारे झाडी में एक नवजात शिशु है कोई अज्ञात व्यक्ति /महिला द्वारा शिशु (बच्ची) का पूर्णत: परित्याग करने के आशय से छोड दिया है.जिसपर उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एक नवजात शिशु (बच्ची) पौसरा किनारे झाडी में रोते बिलखते मिली जिसकी सूचना थाना प्रभारी बसना को देकर उसे तत्काल उपचार हेतु थाना प्रभारी के निर्देशानुसार सीएचसी बसना लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें