बसना : घर के बाड़ी से 5 पैकेट गांजा जप्त - CG Sandesh

बसना : घर के बाड़ी से 5 पैकेट गांजा जप्त

बसना पुलिस ने 21 मई 2021 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी श्यामसुंदर सिदार पिता फिरतराम सिदार उम्र 46 साल साकिन वार्ड नं0 01 बाजारपारा ग्राम परधिया सराईपाली पोस्ट आरंगी थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे के घर बाडी से 04.500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर आरोपी के विरूध्द कार्यवाही किया है.पुलिस ने बताया कि श्यामसुंदर सिदार अपने घर बाडी में अवैध रूप से गांजा रखा था जिसकी सूचना पर संदेही श्यामसुंदर सिदार के कब्जे के घर बाडी की तलाशी लेने पर बाडी मे एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ 05 पैकेट होना पाया गया. जिसे जप्त कर अपराध धारा 20(ख) नार0 एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें