तेंदुकोना : शराब के नशे में अपने भाभी और भाई से मारपीट, मामल... - CG Sandesh

तेंदुकोना : शराब के नशे में अपने भाभी और भाई से मारपीट, मामला दर्ज

तेंदुकोना थाना अंतर्गत ग्राम बोईरलामी में पीकअप गाड़ी अभी नहीं बनवाऊंगा कहने पर एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने भाभी और भाई से मारपीट की, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मई 2021 को लगभग 12:00 बजे कीर्ति का देवर मनोज अग्रवाल शराब पीकर कीर्ति के पति राकेश अग्रवाल को मां बहन की अश्लील गाली देकर पीकअप गाडी को बनवाने पिथौरा जाने के लिये बोला. जिसपर राकेश अग्रवाल उस समय गली के में था, जो अभी मैं पिथौरा नहीं जाउंगा बोले तो मनोज अग्रवाल मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए राकेश अग्रवाल को हाथ मुक्का एवं डण्डा से उसके कमर एवं बायें हाथ भुजा को मारने लगे जिसे देखकर किर्ती बीचबचाव करने गयी तो उसे भी मनोज अग्रवाल मां बहन की अश्लील गाली देकर हाथ थप्पड से दोनों गाल को एवं एवं डण्डा से मारपीट किया. घटना को पडोस में रहने वाले कुलेश्वर यादव एवं सिदराम यादव एवं अन्य लोगों ने देखा सुना है.मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें