सांकरा : मोटरसायकल से गड्डे में गिरने से मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

सांकरा : मोटरसायकल से गड्डे में गिरने से मौत, मामला दर्ज

22 मार्च 2021 को ओमप्रकाश सिदार पिता करमु सिदार उम्र 30 साल, छोटेलोरम थाना सांकरा अपने मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 06 CR-4382 से अकेले लारीपुर से बेहराडीपा जा रहा था कि 22.03.2021 को प्रात: करीबन 06:00 बजे कोलिहाडीपा का घनश्याम सिदार द्वारा सूचना दिया कि ओमप्रकाश मो.सा. से मोड़ में गड्डे में गिर गया है.इस सूचना पर हेमन्त ठाकुर पिता रामप्रसाद ठाकुर मौके में जाकर देखा तो बहादुरपुर एवं कोलिहाडीपा के मध्य मोड पर गड्डे में गिर गया था. मो.सायकल उसके उपर पड़ा था. जहाँ ओमप्रकाश की उसकी मृत्यु हो गयी थी.जिसके बाद इसकी सूचना थाना प्रभारी सांकरा को दिया गया और डायल 112 में लेकर शासकीय अस्पताल पिथौरा लाये. जिसपर पुलिस ने धारा 304 ए ता0हि0 का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें