महासमुंद : गैस कटर का सामान वापस नहीं करने से लहूलुहान होते ... - CG Sandesh

महासमुंद : गैस कटर का सामान वापस नहीं करने से लहूलुहान होते तक की मारपीट

महासमुंद के वार्ड न0 7 नयापारा में गैस कटर का सामान वापस नहीं करने पर एक व्यक्ति की लहूलुहान होते तक पिटाई की गई. जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है.
महासमुंद नयापारा निवासी प्रकाश ने पुलिस को बताया कि 20 मई 2021 को रात्रि करीब 09 बजे वह अपने घर पास संतोषी मंदिर के करीब खड़ा था, उसी समय संतोष पटेल आया और गाली देते हुए बोला कि प्रकाश के भाई सचिन पटेल को गैस कटर का सामान लाया था अभी तक वापस नही किया है कहकर गाली गुप्तार करने लगा. जिसे प्रकाश ने बोला कि मैं सामान लाया हूं दो चार दिन में वापस कर दूंगा तू गाली गुप्तार क्यो कर रहा है, इसी बात पर से संतोष पटेल ने गाली देते हुए बहुत बात करता है आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर अपने जेब से एक स्कोपनुमा चीज को निकालकर प्रकाश के बांये कोहनी, कलाई एवं बांये कुल्हे में वारकर चोट पहुंचाया जिससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गया. हुआ प्रकाश का भाई तुफान चंद्राकर डायल 112 को फोन कर सूचना दिया तब डायल 112 के द्वारा लाकर प्रकाश का ईलाज कराया गया.मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संतोष पटेल के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें