बसना : मोहल्ले में शादी हो रहा है और तू थाने में सूचना देकर ... - CG Sandesh

बसना : मोहल्ले में शादी हो रहा है और तू थाने में सूचना देकर लोगों के उपर कार्यवाही कराना चाहता कहकर की मारपीट.

बसना थाना अंतर्गत मोहल्ले में शादी हो रहा है और तू थाने में सूचना देकर लोगों के उपर कार्यवाही कराना चाहता कहकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर मामला दर्ज किया गया है.शिकायतकर्ता रामलाल मलिक ने पुलिस को बताया कि 20 मई 2021 को दोपहर करीबन 02.00 बजे वह बोर से पीने का पानी बोतल में भरकर वापस घर आ रहा था और अपने घर के पास गली में पहुंचा तो गांव के ही उमाकांत साहू पिता सत्यानंद साहू एवं कुंभीराज यादव पिता स्व0 संकीर्तन यादव ने कहा कि मोहल्ले में शादी हो रहा है और तू थाने में सूचना देकर लोगों के उपर कार्यवाही कराना चाहता है, हर जगह टांग अडाता है एवं मछली ठेकेदार को मछली चोरी होने का फोन से उसे बताता है कहते हुए. दोनों ने रामलाल मलिक से मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए मेरे गला को दबाकर जमीन में गिरा दिया व लाठी से मारपीट किया एवं जान से मार देने की धमकी भी दिया गया.रामलाल मलिक ने पुलिस को बताया कि जान से मारने की धमकी देने मिलने से वह भयभीत है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी उमाकांत साहू व कुंभराज यादव के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें