पिथौरा : दो अलग अलग मामलों मे चार आरोपियो से 20 लीटर महुआ शर... - CG Sandesh

पिथौरा : दो अलग अलग मामलों मे चार आरोपियो से 20 लीटर महुआ शराब जप्त

पिथौरा पुलिस ने दो अलग अलग मामलों मे चार आरोपियो से 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया है. जिसमे नंदलाल निषाद पिता संतराम निषाद उम्र 35 वर्ष निवासी किशनपुर व सत्यवान विश्वकर्मा पिता सुरेश विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी किशनपुर के कब्जे से एक सफेद रंग प्लास्टिक थैला के अंदर एक 10 लीटर वाली सफेद रंग प्लास्टिक जरीकेन में रखे करीब 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महूआ शराब कीमती 2,000/- रू. जप्त किया.ग्राम कौडिया में मोटर सायकल क्रमांक CG06 K-0676 में चालक खोमन निर्मलकर ऊर्फ राजू निर्मलकर पिता स्व विष्णुप्रसाद निर्मलकर उम्र 33 वर्ष, व देवानंद साहू ऊर्फ मस्ताना साहू पिता हेमसागर साहू उम्र 32 के संयुक्त कब्जे से अवैध शराब 10 लीटर महूआ एक जरीकेन में जुमला शराब 10,000ML कीमती 2,000/- रूपये एवं एक मोटर सायकल क्र. CG06 K-0676 कीमती करीबन 15,000/- पुराना इस्तेमाली को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें