महासमुंद : 70 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुंद : 70 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने 19 मई को मुखबीर से सूचना मिलने पर ग्राम बोरियाझर से खट्टी जाने वाला मार्ग में एक व्यक्ति से अवैध रूप से देशी महुआ शराब परिवहन करते पकड़ा है, यह आरोपी मोटरसायकल से अवैध शराब परिवहन कर रहा है.पुलिस ने बताया कि अमन ध्रुव पिता जानी राम ध्रुव उम्र 28 साल सा0 वार्ड नं0 24 सुभाष नगर से 25-25 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में से 02 जरीकेन में 25-25 लीटर एवं एक जरीकेन में 20 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब भरी हुई जुमला 70 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती 7000 रूपये एवं एक पुराना इस्तेमाली मोटर सायकल पैशन प्रो क्र0 CG 04 HS 5534 कीमती करीबन 16000 रूपये कुल जुमला रकम 23000 रूपये, जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें