आम पेड़ के नीचे जुआ खेलते पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा - CG Sandesh

आम पेड़ के नीचे जुआ खेलते पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा

अंतागढ पुलिस ने 18 मई को मुखबीर की सूचना पर मद्रासीपारा में आम पेड़ के नीचे कुछ लोगों को ताश के 52 पत्ते पर हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा है.पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया, जहाँ आरोपियों को पकडकर पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम प्रदीप कुमार पिता स्व. रामखिलावन, यशवंत सोनी पिता स्व. कोमल सिंह सोनी, गिरधारी शांडिल्य पिता स्व. रामभरोसा, भागीरथी रामटेके पिता स्व. रामा रामटेके, खलील अहमद पिता स्व. अब्दूल हबीब, फिरोज खान पिता स्व. सरदार खान, आनंद मण्डावी पिता स्व. बंशी मण्डावी निवासी अंतागढ से कुल जुमला 1360 रूपया एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया. तथा आरोपियों के विरुद्ध धारा 13-PUB के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें