सरायपाली : घर के परछी में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने व... - CG Sandesh

सरायपाली : घर के परछी में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने वाले पर कार्यवाही

सरायपाली पुलिस ने 18 मई को लॉकडाऊन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर मुरली बाघ नाम के व्यक्ति को ग्राम परसदा में अपने घर के परछी में लोगों को ग्राहको को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये अनुसार जगह पहुंचकर घेराबंदी किया गया जहां एक व्यक्ति शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला तथा शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये. पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम मुरली बाघ पिता नेहरू बाघ जाति कोडाकू उम्र 35 साल ग्राम परसदा सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया. जिसपर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें