सरायपाली : गांव-गांव में पेपर बांटने वाले से मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : गांव-गांव में पेपर बांटने वाले से मारपीट

सरायपाली के ग्राम गंधियाडिपा में पुरानी रंजीश की बात को लेकर जान से मारने की धमकी, अश्लील गाली गलौच, मारपीट करने वाले पर मामला दर्ज किया गया है.प्रार्थी हरि निवासी जलपुर ने पुलिस को बताया कि वह गांव गांव में पेपर बांटने का काम करता है, और लाकडाउन के समय से हरी सब्जी लेकर पेपर बांटने के बाद गांव गांव में सब्जी बिक्री करता है. इसी तरह 17 मई को सुबह 10 बजे करीबन गंधियाडिपा सब्जी बिक्री करने गया था कि मायाराम ने पुरानी रंजीश की बात को लेकर उसे जान से मारने की धमकी देकर मां बहन की अश्लील गाली गुफ्तार कर हाथ थप्पड़ से मारपीट कर उठाकर जमीन में पटक दिया जिससे उसके जमीन में सिर टकराकर ढेला पथरा में लगने से चोट आकर खून निकलने लगा. घटना को तीजराम यादव कपूरचंद देखे सुने तथा बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने मायाराम बरिहा के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें