बागबाहरा : बड़े भाई से गाली गलौच, बीच बचाव करने पहुंचे छोटे भ... - CG Sandesh

बागबाहरा : बड़े भाई से गाली गलौच, बीच बचाव करने पहुंचे छोटे भाई की डंडे से पिटाई


तेंदुकोना थाना अंतर्गत बस में कन्डेक्ट री का काम करने वाले वार्ड क्र. 07 कर्रापारा निवासी दीपक ने अपने साथ हुए मारपीट की शिकायत पुलिस से की है, दीपक ने पुलिस को बताया कि 18 मई 2021 के दोपहर 01:00 बजे उसे बड़े भाई मनीष ओगरे को ताहिर हुशैन, इमरान हुशैन और छोटू द्वारा गाली गलौच किया जा रहा था.जिसपर दीपक गाली गलौच को सुनकर बीच बचाव करने गया तो उसी समय ताहिर हुशैन पुरानी रंजीश की बात लेकर पीछे से डण्डा लेकर आया और दीपक के सिर के पीछे भाग में मारा जिससे उसके सिर में पीछे भाग में चोट लगा और खून निकलने लगा, और उसी समय उसे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दिया गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया हुआ.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें