बागबाहरा : महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया - CG Sandesh

बागबाहरा : महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया

तेंदुकोना पुलिस ने 16 मई को मुखबीर की सूचना पर ग्राम मोहन्दा आंगनबाड़ी के सामने अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री करते एक व्यक्ति को पकड़ा है, पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर ग्राम मोहन्दा आंगनबाड़ी के सामने पहुँचने पर एक व्यक्ति आंगनबाड़ी के सामने बिजली खम्भा लाईट की रोशनी में बैठकर एक पीले रंग की प्लास्टिक जरकीन रखकर ग्राहक का इंतजार करते पकड़ा गया. जबकी दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर गली मोहल्ले तरफ भाग गये, जरकीन पकड़ा हुआ व्यक्ति पुलिस पार्टी के पकड़ में आया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम एस कुमार ठाकुर पिता शंकर लाल ठाकुर उम्र 26 वर्ष बताया जिसके पास से 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800/- रूपये एवं नगदी रकम 220/- रूपये तथा 15 नग प्लास्टिक की छोटी पालिथिन कुल कीमती 1020/- रूपये जप्त कर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें