तुमगांव : हाईवा चालाक से रास्ता रोककर गुंडागर्दी, तलवार, डण्... - CG Sandesh

तुमगांव : हाईवा चालाक से रास्ता रोककर गुंडागर्दी, तलवार, डण्डा लेकर की मारपीट

तुमगांव पुलिस ने रास्ता रोककर तलवार, डण्डा दिखाकर मारपीट गाली गलौच करने वालों पर मामला दर्ज किया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार बाल कृष्णा मांझी पिता मोहन मांझी उम्र 22 साल डी.डी. बिल्डर कंपनी अछोली में हाईवा गाडी OD 08 E 8757 का ड्रायवर है, जो करीबन 5 माह से ड्रायवरी का काम कर रहा है. इसी दौरान वहन 17 मई को रात्रि में हाईवा गाडी क्रमांक OD 08 E 8757 में तुमगांव से मुरूम भरकर अछोला महानदी पुल के पास हो रहा रोड निर्माण में मुरूम खाली कर वापस तुमगांव आ रहा था कि रात्रि करीबन 03:30 बजे ग्राम जोबा के तिराहा के पास 03 व्यक्ति हाथ में तलवार, डण्डा लेकर आये और हाईवा गाडी के सामने अचानक आकर रास्ता रोके और हाथ में रखे तलवार व डंडा को लहराते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर एक दूसरे का नाम भगत, दुर्गेश, भलेश्वर कहकर बात करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किये और डंडा से मेरे सिर में मारा तथा जान से मारने की धमकी दिये, उसी समय 2 अन्य हाईवा चालक रामचंद्र गहिर एवं फकीरो नाईक आये जिन्हे देखकर तीनों व्यक्ति भाग गये.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 25-ARM, 27-ARM, 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें