सांकरा : अज्ञात व्यक्ति पर नाबालिग़ को बहला फुसलाकर भगा ले जा... - CG Sandesh

सांकरा : अज्ञात व्यक्ति पर नाबालिग़ को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम भोकूलडीह से नाबालिग़ लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है.जानकारी के अनुसार लड़की रात में पूरा परिवार एक साथ खाना खा कर परछी में सोई थी जो दिनांक 11 मई 21 को सुबह करीब 04.00 से 05.00 के बीच नहीं थी. जिसका उसके घरवालों ने आसपास पडोस में पता किये जिसका कहीं पता नहीं चला.लड़की के पिता को शंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिक लडकी को बहला फुसला कर कहीं लेकर चला गया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें