महासमुंद : नाबालिग़ लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला... - CG Sandesh

महासमुंद : नाबालिग़ लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

महासमुंद के वार्ड न0 29 शास्त्री चौक से नाबालिग़ लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 वर्ष की नाबालिग लड़की को 17 मई 2021 के दोपहर 03.00 बजे ग्राम खैरा निवासी प्रमोद सेन के द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ मोटर सायकल में कही भगा ले गया है, जिसकी शिकायत लड़की के परिजनों ने पुलिस से की है.

बताया गया कि प्रमोद सेन फिंगेश्वर की ओर गया है, जिसके परिजनो द्वारा तत्काल फिंगेश्वर के लिये निकले लेकिन वहां पहुचने के बाद किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त नही हुई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रमोद सेन के विरुद्ध धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें