ओड़िशा : पदमपुर 4  मई तक रहेगा शटडाउन, कोविड-19 के बढ़ते मामल... - CG Sandesh

ओड़िशा : पदमपुर 4 मई तक रहेगा शटडाउन, कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया निर्णय.

बरगढ़ जिले का पदमपुर, पाइकमाल और झारबंद  तीन ब्लाक को  28 अप्रैल से 4 मई तक शटडाउन  रखा गया है . पदमपुर के उपजिलाधिकारी ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया है.

पदमपुर में कोविड मामलों के बढ़ने को लेकर विभिन्न संगठनों ने पदमपुर उपजिलाधिकारी के साथ बैठक की और कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए,  शटडाउन लगाने का फैसला लिया गया.

इस दौरान सभी दुकानें बंद रहेंगी,  केवल आवश्यक वस्तुएं जैसे दवा, किराना, दूध और सब्जियां सुबह 9 बजे तक खुली रहेंगी. एनएसी सीमा के तहत निवासियों को मास्क पहनकर और सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए नियमों का पालन करना होगा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें