महिला आरक्षक से दुष्कर्म... आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

महिला आरक्षक से दुष्कर्म... आरोपी गिरफ्तार

मामला जिले कुनकुरी थाना इलाके का है, यहां एक गांव में महिला आरक्षक किराये से रहती है। 20-21 अप्रैल की दरमियान रात महिला आरक्षक ड्यूटी से लौटने के बाद रात में घर पर आराम कर रही थी। इसी दौरान बड़े चालाकी से गांव के सचिव युवती के घर पर प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया।

दुष्कर्म की शिकार हुई महिला कांस्टेबल सुबह कुनकुरी थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। इसके बाद मामले में खुद एसडीओपी ने गंभीरता से लेते हुए मुस्तैदी के साथ आरोपी सचिव जगदीश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुनकुरी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया था। जहाँ से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें