सप्ताहिक बाजार में नायब तहसीलदार ने पैदल चल कर बगैर मास्क वा... - CG Sandesh

सप्ताहिक बाजार में नायब तहसीलदार ने पैदल चल कर बगैर मास्क वालों के चालान काटे

कुनकुरी ब्लॉक नारायणपुर में कोरोना महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस, पंचयात प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मंगलवार को बाजार में बगैर मास्क वालों के चालान काटे गए। कुंनकुरी नायाब तहसीलदार नागेश ने बगैर मास्क मिले लोगों के चालान काटकर जुर्माना राशि वसूली।

कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए मंगलवार को नारायणपुर के सप्ताहिक बाजार में नायब तहसीलदार ने पैदल चल कर अचानक बाजार में प्रवेश कर लोगों को भीड़ भाड़ नहीं करने तथा शारीरिक दूरी बनाकर खरीदी करने के निर्देश दिए। इसके साथ मास्क नहीं लगाने वाले दुकानदारों का 500 रुपये का चालान काटा गया दुकानों में सेनेटाइजर नही रखने वालों पर 100 रुपये का चालान किया गया।

बिना मास्क वाले लोगों पर 100 रुपये ओर सड़क पर मोटर सायकिल में तीन सवारी के ऊपर भी 500 का चालान काटा गया,  आज से आज चलानी कार्यवाही में अब तक 11 लोगों से 21 सौ रुपये का चालान काटा गया,  इस चालानी कार्रवाई को देखकर आम नागरिक बाजार में मास्क लगाकर सब्जी खरीदते नजर आये।

पहले की अपेक्षा अब लगातार राजस्व विभाग की दबिश को देखकर लोगों में आर्थिक क्षति तथा बीमारी से बचने मास्क का उपयोग किया जा रहा है। चालानी कार्रवाई की टीम में नारायणपुर थाना स्टाफ, पंचयात के सरपंच श्रीमती मुक्तिलता प्रधान,उपसरपंच संजय बंग, हेमंत यादव , पंच ,रोजगार सहायक,कोटवार, सहित प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

मास्क लगाकर सब्जी खरीदने वाले तथा दुकानदारों को देखकर नायब तहसीलदार ने कहा कि ऐसे ही जागरूकता आप अपने गांव में जाकर फैलाएं जिससे कोविड-19 के प्रभाव में कमी आएगी । उन्होंने कहा कि इस प्रकार की चलानी कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। नहीं मानने वाले या नियम का उल्लंघन करने वालों के ऊपर आगे भी इसी तरह से चालानी कार्रवाई की जाएगी। सभी को राज्य सरकार के गाइड लाइन को पालन करना होगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें