कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते साप्ताहिक हाट-बाजार बंद - CG Sandesh

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते साप्ताहिक हाट-बाजार बंद

बलौदाबाजार 3 अप्रैल 21/ कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते जिले में संचालित तमाम साप्ताहिक हाट-बाजार बंद कर दिए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुनील कुमार जैन ने आगामी आदेश तक साप्ताहिक बाज़ार बंद करने के आदेश आज जारी कर दिए हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को बंद का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।


आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय दण्ड संहिता 1860, महामारी अधिनियम 1897 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की विभिन्न धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन-चार दिनों में जिले में कोरोना संक्रमण की गति फिर से तेज हुई है। लगभग एक सौ प्रकरण रोज़ दर्ज हो रहे हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें