मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गाँधी न्याय योजना और गोधन न्... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गाँधी न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किया राशि वितरण किसानों में खुशि की लहर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ सरकार की दो महत्वपूर्ण योजनाओं राजीव गांधी न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि का वितरण किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में जुड़े।

सीएम भूपेश बघेल ने इस अवसर पर आज राज्य के सरकारी कर्मचारियों के सातवें वेतनमान के एरियर की तीसरी किस्त का भुगतान करने की भी घोषणा की है, सीएम ने कहा कि इस निर्णय से एक लाख 81 हजार से अधिक शासकीय सेवकों को लाभ होगा। तीसरी किस्त के रूप में 360 करोड़ का भुगतान किया जाएगा।इसके पहले 1 जनवरी 2016 से लागू सातवें वेतनमान की दो किस्तों में लगभग 700 करोड़ का भुगतान सरकारी कर्मचारियों को किया जा चुका है।


अन्य सम्बंधित खबरें