अभिषेक बच्चन की फिल्म का ट्रेलर 'द बिग बुल' रिलीज, इसमें दिख... - CG Sandesh

अभिषेक बच्चन की फिल्म का ट्रेलर 'द बिग बुल' रिलीज, इसमें दिखा अबतक का सबसे अलग अंदाज

इस साल की मच अवेटेड फिल्म 'द बिग बुल' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. लगभग तीन मिनट से ज्यादा का ये ट्रेलर काफी प्रभावी है. इस ट्रेलर में अभिषेक बच्चन, इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला जैसे बड़े एक्टर की दमदार परफॉर्मेंस की झलक देखने को मिल रही है. ट्रेलर की शुरुआत एक डायलॉग से होती है और इसके बाद अभिषेक बच्चन एक टैक्सी में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

फिल्म की कहानी हर्षद मेहता की एक सच्ची घटना पर आधारित है. इसमें अभिषेक बच्चन एक स्टॉक ट्रेडर का किरदार निभा रहे हैं, जो भारत का सबसे अमीर शख्स बन चाहता है. वह हेमंत शाह नाम के एक शख्स का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में कई दमदार डायलॉग और हाईवोल्टेज ड्रामा है. इसके साथ ही इसमें रोमांस का भी तड़का दिया गया है.

अभिषेक बच्चन बतौर हेमंत शाह रिश्वत और रिश्क के दम पर आगे बढ़ते हुए दिखाई देते हैं. इसमें राम कपूर और अभिषेक बच्चन का टकराव भी दिखाया गया है. इलियाना फिल्म में पत्रकार के किरदार में हैं, जोकि शेयर मार्केट में हो रहे घोटाले की इन्वेस्टिगेशन करती हैं.

ये एक्टर्स भी अहम किरदार में

फिल्म में निकिता दत्ता, सौरभ शुक्ला, महेश मांजरेकर, सोहम शाह, राम कपूर और सुप्रिया पाठक भी अहम किरदार में हैं. राम कपूर भी एक बड़े ट्रेडर और बिजनेसमैन बने हैं. फिल्म को कूकी गुलाटी ने डायरेक्ट किया है जबकि इसके प्रोड्यूसर अजय देवगन, आनंद पंडित और को-प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक और विक्रांत शर्मा है.

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम

फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईफी औ डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम पर 8 अप्रैल 2021 को स्ट्रीम होगी. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर में अजय देवगन ने वॉइस ओवर दिया था. ये वॉइस ओवर टीजर में दिखाए गए मुंबई 1987 के सीन पर था. इसमें वह कहते हैं,"छोटे घरों में पैदा होने वालों को अक्सर, बड़े सपने देखने से मना कर देती है दुनिया. इसलिए अपनी दुनिया खड़ी कर दी."


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें