इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, लंच तक तीन विकेट पर बनाए 74 रन - CG Sandesh

इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, लंच तक तीन विकेट पर बनाए 74 रन

भारत के खिलाफ चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को इंग्लैंड ने लंच तक तीन विकेट 74 रन पर गंवा दिये. लंच तक जॉनी बेयरस्टो 64 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 28 रन और बेन स्टोक्स 40 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के के सहारे 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए अक्षर पटेल ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया.

इससे पहले इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. अक्षर ने सलामी बल्लेबाज डोमिनिस सिब्ले को बोल्ड कर सस्ते में आउट किया और इंग्लैंड को पहला झटका दिया. सिब्ले ने आठ गेंद खेल दो रन बनाए.

इंग्लैंड पहले झटके से उबर भी नहीं पाया था कि तभी अक्षर ने जैक क्रावली को सिराज के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा. क्रावली ने 30 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाए. इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने जॉनी बेयरस्टो के साथ पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन सिराज ने रूट को पगबाधा आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दे दिया. रूट ने नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाए.

टीम में बदलाव

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. इंग्लैंड टीम में बल्लेबाज डैन लॉरेंस को स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह और आफ स्पिनर डोम बेस को जोफ्रा आर्चर की जगह शामिल किया गया. भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज ने ली. बुमराह व्यक्तिगत कारणों से टीम से बाहर हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें