तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार आरक्षक को मारी टक्कर, आरक्... - CG Sandesh

तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार आरक्षक को मारी टक्कर, आरक्षक की मौके पर ही मौत 2 घंटे पहले ही थाने से छुट्टी लेकर निकला था जवान

गिधौरी थाना क्षेत्र के कटगी गांव के नवापारा के पास तेज रफ्तार यात्री बस पलट गई है। बाइक सवार आरक्षक को टक्कर मारते हुए बस खाई में पलट गई है। बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे में बाइक सवार आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई है। आरक्षक का नाम उमाशंकर साहू है जो कि राजा देवरी में पदस्थ थे वे 2 घंटे पहले ही वहां से निकले थे!बस सवार घायलों को कसडोल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस गिधौरी से बलौदाबाजार की जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ!


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें