सचिन, सहवाग रायपुर के स्टेडियम में जड़ेंगे छक्के-चौके, मेफेय... - CG Sandesh

सचिन, सहवाग रायपुर के स्टेडियम में जड़ेंगे छक्के-चौके, मेफेयर होटल एवं लेक रिसॉर्ट बायो बबल जोन घोषित

राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी दिनों में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मद्देनजर मेफेयर होटल एवं लेक रिसॉर्ट को बायो बबल जोन घोषित कर दिया है। दोनों होटलों को 22 फरवरी से 22 मार्च तक बायो बबल जोन घोषित किया गया है। यहां 1 महीने तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर मनाही रहेगी। इस संबंध में रायपुर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 2 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर,वीरेंद्र सहवाग, जोंटी रोड्स, ब्रायन लारा सहित कई दिग्गज क्रिकेटर शामिल होंगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें