महासमुंद :  अवैध रूप से धान का भंडारण और परिवहन करने वाले दो... - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध रूप से धान का भंडारण और परिवहन करने वाले दो लोगों पर कार्यवाही ,87 बोरा धान और एक वाहन जप्त

धान के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने जिले में लगातार कार्यवाही जारी, अब तक 3202 क्विंटल धान एवं 10 वाहन जप्त

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार आज भी राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में धान के अवैध कारोबार में लगे हुए लोगों पर कड़ी नजर बनाए रखी। आज 2 प्रकरणोें पर 87 बोरा धान (34.8 क्विंटल) जप्त किए गए। अवैध परिवहन में संलिप्त एक पिकअप वाहन भी जाँच दल द्वारा जप्त किया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील महासमुन्द के अंतर्गत ग्राम बरेकेल कला निवासी खेमराज निषाद से 25 बोरी धान जप्त किया गया।इसी प्रकार तहसील बसना से 62 बोरी धान का अंतर्जिला परिवहन में लगी हुई एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर 2020 से शुरू होने के बाद अब तक जिले में कुल 148 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 8005 बोरा धान अर्थात् 3202 क्विंटल धान और अवैध परिवहन में लगे हुए 10 वाहन की जप्ती की गई है। जिले में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी की जा रही है। ओड़िशा सीमा पर बसे गांव आदि पर अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए जांच नाका भी बनाए गए है। इन नाकों पर संबंधित अधिकारी बराबर नजर बनाए हुए हैं और सतत निरीक्षण कर रहे हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें