बसना : यंग स्टार क्रिकेट क्लब बिलखण्ड की ओर से पांच दिवसीय ट... - CG Sandesh

बसना : यंग स्टार क्रिकेट क्लब बिलखण्ड की ओर से पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट का आयोजन 6 जनवरी से, विजेता को 50 हजार रु. का पुरस्कार

बसना अंचल में क्रिकेट का जुनून किसी से छिपा नही है, शायद ही ऐसा कोई गांव हो जहां छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक क्रिकेट के दीवाने न हों..! हर गली मोहल्ले में बैट-बाल लेकर युवा भविष्य मे जिले राज्य या देश स्तर पर खेलने के सपने संजोए रहते हैं, क्रिकेट एक ऐसा ही खेल है जिसे अब शहर स्तर के अलावा ग्रामीण स्तर पर भी शिरोधार्य किया गया है ।

बसना विकासखंड के ग्राम बिलखण्ड जो कि चनाट के करीब है, जहाँ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट का आयोजन करवाया जा रहा है. जिसमे क्षेत्र की टीमों को आमंत्रित किया गया है.


क्लब के अध्यक्ष जयनंद बरिहा, उपाध्यक्ष प्रेमसिंह बरिहा, कोषाध्यक्ष फागुलाल बरिहा, सचिव विजय भोई, कप्तान संजय बरिहा उपकप्तान धनुर्जय यादव ने बताया कि खेल का आयोजन 6 जनवरी 2021 से करवाया जा रहा है. जिसमे प्रवेश शुल्क 5 हजार रुपये रखा गया है.


क्रिकेट आयोजन में शामिल होने के लिये 1 हजार रुपये देना होगा, प्रवेश की अंतिम तिथी 3 जनवरी 2020 रखी गयी है. आयोजन में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय प्रथम 25 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये एवं चतुर्थ पुरस्कार 10 हजार रुपये रखा गया है.

इच्छुक टीमें कुंजराम यादव 8224064068, अभ्यास कुमार भोई 7240892212 ध्रुव कुमार बरिहा 7803089320 नम्बर में सम्पर्क कर प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकते हैं.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें