G-mail, Youtube समेत गूगल के कई ऐप हुए डाउन, ट्विटर पर करने ... - CG Sandesh

G-mail, Youtube समेत गूगल के कई ऐप हुए डाउन, ट्विटर पर करने लगा ट्रेंड

सोमवार शाम अचानक यू-ट्यूब और जी-मेल सहित गूगल के तमाम ऐप्स ने काम करना बंद कर दिया. जिसके बाद ट्विटर पर गूगल डाउन ट्रेंड करने लगा. कई लोगों ने गूगल के ऐप्स डाउन होने की शिकायत ट्वीट की है.

आपको बता दें कि भारत में सिर्फ यू-ट्यूब और जी-मेल ही नहीं बल्कि गूगल ड्राइव, गूगल मीट जैसे कई जरूरी ऐप्स की सेवा बाधित रहे. लोग लगातार गूगल डाउन हैशटैग के साथ ये जानकारी शेयर कर रहे हैं. इसी वजह से गूगल डाउन और यूट्यूब डाउन हैशटैग ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें