यूपी में सपना चौधरी के गाने ने शादी में मचवाया ऐसा बवाल, दो ... - CG Sandesh

यूपी में सपना चौधरी के गाने ने शादी में मचवाया ऐसा बवाल, दो पक्ष भिड़े, एक की मौत

सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के गाने की वजह ऐसा बवाल हुआ कि दो पक्ष बुरी तरह से भिड़ गए. जमकार मारपीट हुई. कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. यूपी पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

मामला यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahar) का है. यहाँ एक शादी समारोह चल रहा था. इसमें डीजे लगा हुआ था. कुछ युवक शादी में नाच रहे थे तभी उन्होंने डीजे से सपना चौधरी (Sapna Chaudhary Songs) का एक गाना बजाने की मांग की. जब डीजे ने सपना चौधरी का गाना बजाने से मना कर दिया, तो नाचने वाले युवक भिड़ गये. और देखते-देखते 2 समूहों के बीच झड़प हो गई.

शादी में एक चश्मदीद ने दावा किया कि लड़कों का एक समूह नशे में धुत था और उन्होंने सपना चौधरी (Sapna Chaudhary Ke Gaane) का गाना बजाने की मांग की लेकिन डीजे ने ऐसा करने में असमर्थता जताई. उन्होंने कहा, “जैसे ही डीजे ने कहा कि उसके पास यह गाना नहीं है, युवक हिंसक हो गया. उसने डीजे और उसके साथ के समूह को पीटना शुरू कर दिया. पीड़ित को भी पीटा गया और फिर वह जमीन पर गिर गया.

बुलंदशहर के एसपी संतोष कुमार सिंह ने दावा किया कि मृतक ने झड़प के दौरान हस्तक्षेप करने की कोशिश की थी और उसे तभी दिल का दौरा पड़ गया. उन्होंने कहा, “पहली नजर में ऐसा लगता है कि उसकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई. मामले की जांच की जा रही है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.” पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कथित आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस चश्मदीद गवाहों से भी बात कर रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें