बसना : खरौद ने जीता फाइनल मुकाबला. - CG Sandesh

बसना : खरौद ने जीता फाइनल मुकाबला.

ग्राम बंसुला के आईटीआई क्रिकेट मैदान मे क्रिकेट प्रतियोगिता 1 दिसम्बर से आयोजित की गई थी l जिसमें कुल 32 टीमो ने भाग लिया।

6 दिसम्बर को फाइनल बंसुला व खरौद के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला रहा। जिसमें बंसुला की टीम ने 8 ओवर मे 135 रनों का लक्ष्य खरौद के सामने रखा, जिसे खरौद की टीम ने अंत मे अपने नाम किया ।

टूर्नामेंट के समापन मे मुख्य अतिथि के रूप में रजनी जन्मजय साव (सरपंच), रमेश डडसेना (राहुल मारुति), लारेंस पांडे (गायत्री फयूल्स), श्वेता मनोज अग्रवाल (जनपद सदस्य), चंद्रमणी साव (उपसरपंच) मौजूद रहे।


टूर्नामेंट के आयोजन मे तुलसी साव, अजय साहू, हर्ष पटेल, प्रेमचंद पटेल, राहुल रूपेश, टिकेश, बाबु केशव, देवेन्द्र, ब्रजेश राजेश, मयंक, रुपो, भुवन सन्तु, द्वारिका, पप्पू, एवं समस्त ग्रामवासी बंसुला का विशेष योगदान रहा।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें