शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए वर्ल्ड ब्राम्हण फेड... - CG Sandesh

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन द्वारा श्रीमती वर्षा शर्मा (मिश्रा) को किया गया सम्मानित।

छत्तीसगढ़ के कसडोल बलौदा बाजार निवासी वर्षा शर्मा को वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा सम्मानित किया गया है ।

बता दें कि श्रीमती वर्षा शर्मा इंदिरा देवी गौरहा विद्यालय की संचालिका है, जो गरीबों को मुफ्त शिक्षा, वृद्धा आश्रम में सहयोग, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान के तहत गांव गांव में बेटियों के शिक्षा के लिए प्रेरीत तथा गरीब बच्चो को मुफ्त शिक्षा, एक ही माता पिता के 3 बच्चो में से 1 बच्चो को निशुल्क शिक्षा, जैसे सामाज सेवा के कार्य करतीं है ।

गांव के बच्चो को प्रतियोगी परीक्षा में तैयारी करवाना जैसे कार्यो से स्थानीय विधार्थी सफलता प्राप्त कर अलग अलग जगह स्कूलो में चयनिय हो रहे है जैसे कि एकलव्य, जवाहर नवोदय, उत्कर्ष ओलंपियाड, स्वामी विवेकानंद लिए विधार्थी चयनिय हो रहे है इनके सामाजिक कार्यो को देखते हुए  शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन द्वारा श्रीमती वर्षा शर्मा (मिश्रा) को सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग इनके कार्यो का सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाए दे रहे है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें