रायगढ़ जिले में दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता हुवा कलंकित...!अ... - CG Sandesh

रायगढ़ जिले में दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता हुवा कलंकित...!अबोध बालिकाओं से कपड़े उतरवाकर घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले कलयुगी शिक्षक चढ़ा पुलिस के हत्थे...थाना प्रभारी वासनिक की एक और त्वरित कार्यवाही..!

गुरु और शिष्य का रिश्ता समर्पण के आधार पर टिका होता है। जीवन-समर को पार करने के लिए गुरु रूपी सारथी का विशेष महत्व होता है। शिष्य के लिए तो गुरु साक्षात् भगवान् ही होता है। वह समय-समय पर समुचित मार्गदर्शन कर शिष्य को आगे बढ़ाता रहता है।

सारंगढ़ में कलंकित हुवा पवित्र रिश्ता:-

दिनांक 20.11.2020 को थाना सारंगढ़ में एक नाबालिग बालिका का पिता उसकी पुत्री के साथ पडोस में रहने वाले शिक्षक राजेन्द्र देवांगन द्वारा अश्लील व गंदी हरकत करने के सम्बंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया है । थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक आशीष वासनिक द्वारा आवेदन अवलोकन कर पीडिता के परिजनों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी राजेन्द्र देवांगन पिता भरतलाल देवांगन उम्र 38 साल निवासी सारंगढ़ के विरूद्ध अप.क्र. 757/2020 धारा 354(क),376,511 भादंवि एवं 8, 12 पास्को एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया गया है।

थाना प्रभारी आशीष वासनिक की त्वरित कार्यवाही से नही भाग पाया आरोपी:-

जैसे ही बच्ची और पिता ने अपनी आपबीती थाना प्रभारी वासनिक को बताई, मामले की गम्भीरता को समझते हुवे संवेदनशील टी.आई.ने तत्काल अपने स्टाफ को भेजकर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया..इससे पहले की आरोपी भागने में सफल होता, आरोपी की गिरेबान पुलिस के पंजे में थी। एक बार फिर टी .आई.के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें