अक्षय कुमार और कृति सेनन फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग जनवरी... - CG Sandesh

अक्षय कुमार और कृति सेनन फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग जनवरी में करेंगे शुरू

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार का स्टारडम इन दिनों ऊंचाइयों पर है। वह बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी कई फिल्में कतार में हैं जिनमें 'बच्चन पांडे' का भी नाम शामिल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म काफी समय से चर्चा में हैं।

कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई थी। वहीं अब जब कोरोना काल में सरकार की तरफ से फिल्मों की शूटिंग पर से रोक हटा दी गई है, तो निर्माताओं ने भी फिल्म की शूटिंग को जल्द ही शुरू करने का निर्णय लिया हैं। 'बच्चन पांडे' में लीड रोल निभा रहे अक्षय और कृति जनवरी में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी।


तरण ने ट्वीट कर लिखा-'अक्षय कुमार और कृति सेनन एक्शन -कॉमेडी फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग जैसलमेर में जनवरी 2021 में शुरू करेंगे और यह शूट लगातार मार्च तक जारी रहेगी। एक और अभिनेत्री इस फिल्म को जल्द ही ज्वाइन करेगी। यह फिल्म फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है।'

कृति सेनन और अक्षय कुमार की यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले फिल्म 'हॉउसफुल 4 ' में दोनों ने साथ में स्क्रीन शेयर की थी। 'हाउसफुल 4 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।अक्षय कुमार और कृति सेनन कि आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' साल 2014 में आई तमिल फिल्म 'विराम का रीमेक हैं। 'बच्चन पांडे' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसे साजिद नाडियावाल प्रोड्यूस कर रहे हैं,जबकि फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें