सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल का डांस ... - CG Sandesh

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल का डांस वीडियो

टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीपिका का यह डांस वीडियो किसी और ने नहीं, बल्कि खुद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में दीपिका साड़ी पहनकर सदाबहार अभिनेत्री वहीदा रहमान की साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'गाइड' के मशहूर गाना 'आज फिर जीने की तमन्ना है' पर डांस करती नजर आ रही हैं। दीपिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-'आज का मूड।'

सोशल मीडिया पर दीपिका के इस वीडियो को न सिर्फ पसंद किया जा रहा है, बल्कि फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो में दीपिका के डांस के साथ ही उनका एक्सप्रेशन भी कमाल का हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब दीपिका का कोई डांस वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अक्सर अपने डांस वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। दीपिका सिंह गोयल एक अच्छी ओड़िसी डांसर भी हैं।

स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक दिया और बाती हम में संध्या के किरदार से अभिनेत्री दीपिका सिंह घर-घर महशूर हुई थी। इसके बाद वह सीरियल कवच में भी नजर आई थी। दीपिका अक्सर सोशल मीडिया के जरिये फैंस से जुड़ी रहती हैं। दीपिका ने 2014 में डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी। दीपिका और रोहित का एक बेटा सोहम है, जिसका जन्म 20 मई, 2017 को हुआ था।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें