कोलकाता से हारकर प्लेऑफ से बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स, जानिए क... - CG Sandesh

कोलकाता से हारकर प्लेऑफ से बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स, जानिए कप्तान स्मिथ ने किसे ठहराया जिम्मेदार

कप्तान इयोन मोर्गन की ताबड़तोड़ पारी के बाद पैट कमिंस की तूफानी गेंदबाजी से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को दुबई में राजस्थान रॉयल्स को 'करो या मरो' के एकतरफा मुकाबले में 60 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा, जबकि राजस्थान रॉयल्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। कप्तान स्टीव स्मिथ ने इसके लिए लगातार विकेट गिरने को कारण बताया है।

मैच के बाद स्मिथ ने कहा, 'मुझे लगा था कि ये 180 का विकेट है। यहां थोड़ी ओस थी। पावरप्ले में 4 विकेट खोना काफी बुरा रहा, वहां से वापसी करना काफी मुश्किल होता है।' गौरतलब है कि राजस्थान को जीतने के लिए 192 रन चाहिए थे। रॉबिन उथप्पा ने पहली ही गेंद पर छक्का मारकर अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन पहले ओवर की आखिरी गेंद पर वो बोल्ड हो गए। यहां से राजस्थान लगातार विकेट खोती रही।

स्मिथ ने कहा, 'कमिंस ने अच्छी लैंग्थ पर गेंदबाजी की। हमें शुरुआत अच्छी मिली, लेकिन इसके बाद हम लगातार विकेट खोते रहे। लीग का अंत दुर्भाग्यपूर्ण रहा।' साथ ही उन्होंने कहा, 'हमने लीग की अच्छी शुरुआत की थी और इस मैच से पहले भी दो मैच जीते थे। बीच में हम अपनी राह भटक गए। हमारे बल्लेबाजों, टॉप चार और पांच बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी नहीं ली।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें