IPL 2020/ लगातार हार से दुःखी है कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, म... - CG Sandesh

IPL 2020/ लगातार हार से दुःखी है कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई के खिलाफ मैच के बाद दिया बड़ा बयान

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। अब तक 11 में से आठ मैच गंवाकर आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी चेन्नई के कप्तान लगातार मिल रही हार से परेशान और दुःखी है।

मैच के बाद धोनी ने कहा, ‘इस तरह के प्रदर्शन से दुख होता है। हमें देखना होगा कि गलती कहां हुई। यह हमारा साल नहीं था। आप भले ही आठ विकेट से हारें या दस विकेट से, वह मायने नहीं रखता लेकिन देखना यह है कि हम टूर्नमेंट में इस समय कहां है और यही दुखी करता है।’

उन्होंने कहा, ‘हमें दूसरे मैच से ही देखना था कि हम कहां गलत है। रायुडू चोटिल हो गया और बाकी बल्लेबाज अपना दो सौ फीसदी नहीं दे पाए। किस्मत ने भी हमारा साथ नहीं दिया। जिन मैचों में हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, वहां टॉस नहीं जीत सके। जब हमने पहले बल्लेबाजी की तो ओस थी।’

धोनी ने कहा, ‘खराब प्रदर्शन करने पर सौ बहाने दिए जा सकते हैं लेकिन सबसे अहम यह है कि हमें खुद से पूछना होगा कि क्या हम अपनी क्षमता के अनुरूप खेल सके। क्या हमने अब तक के अपने रेकॉर्ड के अनुसार खेला। नहीं। हमने कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए।’

धोनी ने कहा कि अगले साल को ध्यान में रखते हुए बाकी तीन मैचों में युवाओं को परखा जाएगा। धोनी ने कहा कि अगले साल के लिए तस्वीर साफ होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘अगले साल बहुत सारे अगर मगर होंगे। आने वाले तीन मैचों में युवा खिलाड़ियों को परखा जाएगा। अगले साल को ध्यान में रखकर देखेंगे कि कौन डैथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी कर सकता है और कौन बल्लेबाजी का दबाव झेल सकता है। अगले तीन मैचों में नए चेहरों को आजमाया जाएगा।’


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें